छात्रावास सम्बन्धी आवश्यक जानकारी
छात्रों के सर्वागीण विकास में विधालय-छात्रावास का असीम योगदान रहता है | छात्रावास की सुविधा उन्हीं छात्रों को उपलब्ध हो सकेगी जो विधालय द्वारा आयोजित परीक्षा में वरीयता सूची में स्थान ग्रहण करेंगे अथवा पूर्व कक्षा से ही विधालय में अध्यनरत होंगे |विस्तृत सूचनायें निम्नवत है :-
छात्रावास ग्रीष्मावकाश (लगभग डेढ़ मास) को छोड़कर प्राय: समय खुला रहता है।
1. शुल्क निर्धारित समय पर जमा न होने पर रु. 100- प्रतिदिन विलम्ब दण्ड के साथ जमा होगा। अभिभावक बन्धु ध्यान रखें।
2. इस शुल्क में आवास, भोजन, अल्पाहार, दूध, फल, प्राथमिक चिकित्सा (First Aid), विधुत के अतिरिक्त धोबी एवं
नार्इ का सम्पूर्ण व्यय भी सम्मलित है। अन्य व्यय छात्रों को स्वयं वहन करना होगा।
3. शुल्क विधालय आकर स्वयं जमा करें या बैंक ड्राफ्ट के द्वारा शुल्क भिजवा दें। बैंक
ड्राफ्ट ''छात्रावास, सरस्वती ज्ञान मन्दिर इण्टर कालेज, इन्दिरा नगर, कानपुर के नाम से बनेगा।
4. मासिक शुल्क व अन्य शुल्क (कम्प्यूटर आदि) छात्रावास के शुल्क की किस्तों के साथ
ही 4-4 माह का एक साथ जमा करें।
5. किसी भी सिथति में जमा किया गया छात्रावास शुल्क वापस न होगा। सत्र के मध्य में
प्रवेश लेते समय भी सम्पूर्ण शुल्क ही देय होगा।
6. नवीन छात्रों का छात्रावास शुल्क प्रवेश शुल्क के साथ ही जमा होगा।
7. छात्रावास छात्रों का सम्पूर्ण शुल्क विवरणिका में दी गर्इ तरीखों तक अवश्य जमा
होना अनिवार्य है। शुल्क सम्बन्धी कोर्इ अनावश्यक दबाव स्वीकार नहीं होगा। अत: सोच
समझकर ही प्रवेश हेतु प्रयत्न करना चाहिए।
आवश्यक सामग्री
(अ) वस्त्रादि : 4 रूमाल, 4 सफेद सूती बनियान बाजू वाली, 4 अण्डरवियर सूती, 6 कमीजें, 3 फुल पैण्ट, 2 हाफ पैण्ट, 2 जोड़ी सफेद कुर्ता-पैजामा (विधालय से कक्षा षष्ठ, सप्तम, अष्टम, नवम एवं एकादश में प्राप्त होगा), स्वेटर, जैकेट, हवार्इ चप्पल-1 जोड़ा, तौलिया छोटा, टी-शर्ट तथा एक-एक ट्रेक-सूट (खेल व योगासन हेतु) एवं दैनिक उपयोग के लिए समस्त पहनने के कपड़े तथा विधालय द्वारा निर्धारित वेश के 3 जोड़ी।
(ब) बिस्तर : 2 बेडशीट, 2 तकिये, 2 तकिये के केवर (विधालय से कक्षा षष्ठ, नवम एवं एकादश में छात्रावास शुल्क की प्रथम किस्त के साथ निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद प्राप्त होगें), एक दरी, 2 ओढ़ने की चादर, शीतकाल में 1 कम्बल , 1 रजार्इ खोल सहित।
(स) अन्य सामग्री : लोहे का सन्दूक (जिस पर छात्र का नाम पेन्ट से अंकित हो), दो ताले, शीशा, कंघा, तेल, ब्रश - मंजन, प्लासिटक की बाल्टी, साबुन, मग, मिल्टन बोतल 2 लीटर, बटन व सुर्इ तागा, टार्च बूट पालिस का सामान तथा 6 हैंगर आदि।
(द) विधालय से प्राप्त सामग्री : एकरूपता की दृषिट से छात्रावास के प्रत्येक छात्रावासी छात्र को कक्षा षष्ठ, नवम तथा एकादश में निम्नांकित सामान विधालय से प्राप्त होगा। जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 1500- छात्रावास शुल्क की प्रथम किस्त के साथ देय होगा।
(1) 2 जोड़ी सफेद कुर्ता पैजामा
(2) एक जोड़ी बिछाने की चादर (Bed Sheet)
(3) 1 तकिया कवर सहित।
नाम व सामान सूची
1. छात्र की समस्त सामग्री पर छात्र का नाम व कक्षा (Marking Ink) से लिखा होना चाहिये।
2. पूरी सामग्री की दो सूचियाँ छात्र के पास हो जिसमें से एक सूची छात्रावास अधीक्षक के पास जमा की जानी चाहिए।
3.
छात्र के पास कोर्इ मूल्यवान वस्तु जैसे घड़ी, अंगूठी, कैमरा, मोबाइल,
लेजर टार्च, इलेक्ट्रानिक कैल्कुलेटर, इलेक्ट्रानिक सामान या अन्य कोर्इ
मूल्यवान सामान आदि नहीं होना चाहिए। अपने पास धनराशि रखने वाला छात्र
अनुशासनहीनता का दोषी समझा जायेगा।